| | | | | | |

पूर्णिमा नीरज सिंह बनीं चतरा जिला कांग्रेस की पर्यवेक्षक, संगठन सृजन 2025 अभियान को मिलेगी गति

Spread the love

KANHAIYA KUMAR/DHANBAD

धनबाद।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) के महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू ने “संगठन सृजन 2025” अभियान के तहत झारखंड में जिला कांग्रेस कमिटी (DCC) अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में झरिया की पूर्व विधायक एवं पीसीसी सदस्य पूर्णिमा नीरज सिंह को चतरा जिला कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर कांग्रेसजनों और समर्थकों के बीच हर्ष की लहर है। संगठन सृजन 2025 एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और सक्रिय नेतृत्व को उभारना है। इसी उद्देश्य से सभी जिलों में संगठनात्मक संरचना को नए सिरे से खड़ा किया जा रहा है।

पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पास संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ जनसंपर्क की मजबूत पकड़ है। झरिया क्षेत्र में उनके सक्रिय कार्यों और लोकप्रियता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद जताई जा रही है कि वे चतरा जिले में निष्पक्ष, समावेशी और सक्रिय नेतृत्व के चयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पूर्णिमा नीरज सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ यह कार्य करेंगी।

यह नियुक्ति झारखंड में कांग्रेस के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक और सशक्त कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में कांग्रेस के ज़मीनी संगठन को मजबूती देने में यह पहल निर्णायक साबित हो सकती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *