सावन के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की महिमा: शिव की नगरी काशी में उमड़ रही आस्था, जानिए भगवान शिव के विश्वनाथ स्वरूप की दिव्य कथा
POOJA RAI /VARANASI वाराणसी/धार्मिक विशेष: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र और पुण्यदायी समय माना जाता है। इस पूरे माह में देशभर के शिवालयों में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष गूंजते हैं। शिव भक्त व्रत, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और कांवड़ यात्रा के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं।…
