| | | | | |

कुनैन कुरैशी के बीसीसीआई अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में चयन पर बधाइयों का तांता

Spread the love

KANHAIYA KUMAR/DHANBAD

धनबाद। धनबाद के प्रतिभाशाली क्रिकेटर कुनैन कुरैशी के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में चयन से जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। कुनैन के चयन को धनबाद और झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।

कुनैन कुरैशी के चयन पर अवधेश कुमार सिंह, एसए रहमान, दिवेन तिवारी, संतोष कुमार सिंह, महफूज आलम, सम्राट चौधरी, बाला शंकर झा, धर्मेन्द्र कुमार, सीएम झा, मुनेश्वर सिंह, दिनेश मंडल और नागेंद्र राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। सभी ने कहा कि कुनैन ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में जगह बनाना किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए बड़ी उपलब्धि है। कुनैन का चयन जिले के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इससे धनबाद के युवा क्रिकेटरों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

बधाई देने वालों ने उम्मीद जताई कि कुनैन कुरैशी आने वाले समय में भी अपने प्रदर्शन से धनबाद और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। उन्होंने कुनैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी क्रिकेट करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *