कुसुम विहार कोऑपरेटिव सोसायटी कॉलोनी में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
कन्हैया कुमार /धनबाद धनबाद। कुसुम विहार स्थित कोऑपरेटिव सोसायटी कॉलोनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलोनी परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में सोसायटी के सदस्य एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।…
