| | | | | |

रसोई गैस मूल्यवृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, टावर चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Spread the love

GIRIDIH NEWS

गिरिडीह :घरेलू रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर गिरिडीह जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को टावर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि “घरेलू गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी ने आम महिलाओं की रसोई पर सीधा असर डाला है। मोदी सरकार जनता को राहत देने की बजाय उन पर महंगाई का बोझ लाद रही है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन बीते 11 सालों में महंगाई चार गुना बढ़ गई है। ऐसे में महिला कांग्रेस अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर है।

प्रदर्शन में मौजूद अन्य नेताओं ने भी सरकार को घेरा:
प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा, महिला कांग्रेस की रोशनीटा हेंब्रम, इशरत परवीन, बेबी देवी, अंजुम परवीन, सीता देवी, अंजू कुमारी, पूर्णिमा देवी समेत कई महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपनी आवाज बुलंद की।

इन सभी ने एक सुर में कहा कि अगर सरकार ने आम जनता को राहत नहीं दी, तो महिला कांग्रेस पूरे राज्यभर में बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।

यह विरोध प्रदर्शन सिर्फ गिरिडीह तक सीमित नहीं, बल्कि यह संकेत है कि रसोई से उठ रही आवाजें अब सड़कों पर आ चुकी हैं। महंगाई के खिलाफ यह जमीनी संघर्ष अब राजनीति से आगे, आमजन के अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *