| | | |

झारखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, 22 फरवरी तक ओलावृष्टि और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

धनबाद (झारखंड) : झारखंड में मौसम विभाग ने 20 से 22 फरवरी तक गरज, तेज हवा और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

किन जिलों में होगा असर?

20 और 21 फरवरी: सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में ओलावृष्टि और हल्की बारिश।

22 फरवरी: 14 जिलों (पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा और लोहरदगा) में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना।

मौसम परिवर्तन का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, देश के उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है, जिससे झारखंड के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ने के आसार

दिन का तापमान: 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।

रात का तापमान: अधिक बदलाव की संभावना नहीं।

सबसे ठंडा स्थान: गुमला (11.6 डिग्री सेल्सियस)

रांची का न्यूनतम तापमान: 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बादल और बारिश का असर रहेगा जारी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों तक बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि देखने को मिलेगी। 23 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश की संभावना कम होगी।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवा और ओलावृष्टि से सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने और लोगों को खुले में न निकलने की हिदायत दी गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *