राज्यपाल से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की मुलाकात, झारखंड को मिली राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात
RAJESH KUMAR/RANCHI
रांची – झारखंड में सड़क विकास को लेकर एक अहम मुलाकात को देखने को मिली जब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन, रांची में शिष्टाचार भेंट की।
इस भेंट के दौरान राज्यपाल ने राज्यवासियों की ओर से केंद्रीय मंत्री को रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर और गढ़वा–रेहला फोरलेन बाईपास जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं समर्पित करने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।
विकास की गति को नई दिशा
राज्यपाल गंगवार ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों की वर्तमान और प्रस्तावित परियोजनाएं राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देंगी। उन्होंने नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा “आपके सक्रिय सहयोग और नेतृत्व में झारखंड को जो सड़क परियोजनाएं मिली हैं, उनसे न केवल यातायात व्यवस्था सुलभ होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।”
परियोजनाओं की मिली सौगात
गौरतलब है कि हाल ही में नितिन गडकरी द्वारा झारखंड को कई सड़क विकास योजनाओं की सौगात दी गई है, जिनमें प्रमुख हैं:
रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर (रांची)
गढ़वा–रेहला फोरलेन बाईपास
राज्य के विभिन्न जिलों में नए राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं
सुगम आवागमन और औद्योगिक विकास को मिलेगा बल
राज्यपाल ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक आवागमन में सुधार आम लोगों के जीवन को आसान बनाएगा।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और दोनों नेताओं ने राज्य के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
met the , Jharkhand got the gift of