| | | | |

लापता विवाहिता की तलाश में रांची से धनबाद पहुंचा परिवार, दोस्त की शादी में जाने निकली थी वर्षा देवी, लॉकडाउन में हुई थी शादी

Spread the love

DHANBAD NEWS

धनबाद: रांची के कोकर इलाके के रहने वाले आकाश राम इन दिनों अपनी पत्नी वर्षा देवी और ढाई साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्षा देवी 17 अप्रैल को अपने बच्चे के साथ घर से बगोदर में एक मित्र की शादी में शामिल होने के लिए निकली थीं, लेकिन तब से वे लापता हैं।

पति आकाश राम के अनुसार, बगोदर की बस छूट जाने के कारण वर्षा धनबाद जाने वाली बस में सवार हो गई थीं। बाद में बस कंडक्टर से यह जानकारी मिली कि वर्षा देवी अपने बच्चे के साथ धनबाद बस स्टैंड पर उतरी थीं। आकाश ने बताया कि 17 अप्रैल को दिन में दो बार उसकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी और आखिरी बार रात 8 बजे बातचीत हुई थी। इसके बाद से वर्षा देवी का फोन लगातार स्विच ऑफ बता रहा है।

वर्षा की खोज में आकाश राम, उनके नाना-मामा और मित्र धनबाद पहुंचे और धनबाद थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन धनबाद थाना ने यह कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया कि मामला वर्षा देवी के निवास स्थान से जुड़ा हुआ है, इसलिए शिकायत वहीं दर्ज की जानी चाहिए।

इस अचानक हुए घटनाक्रम से आकाश राम और उनका पूरा परिवार बेहद परेशान है। सभी को वर्षा देवी और उसके छोटे बच्चे की सलामती की चिंता सता रही है।

बता दें कि आकाश राम और वर्षा देवी की शादी वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। विवाह के बाद दोनों रांची में ही निवास कर रहे थे। वर्षा देवी का अचानक इस तरह से लापता हो जाना और बच्चा भी साथ में होने से मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

परिवार ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील की है और वर्षा देवी को जल्द से जल्द खोज निकालने की मांग की है।

यदि किसी को वर्षा देवी या उनके बच्चे की कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया नजदीकी थाने में संपर्क करें या आकाश राम से संपर्क करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *