| | | | | |

मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक: उपायुक्त आदित्य रंजन ने दिए कई निर्देश

Spread the love

DHANBAD NEWS

धनबाद, 17 जून: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज जिला मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की प्रगति की बारीकी से जांच की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप लाभुकों का शीघ्र चयन किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 2023-24 में चयनित लाभुकों के प्रतिस्थापन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की और इसे पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

2025-26 के लिए कार्य योजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

उपायुक्त ने मत्स्य विभाग को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के तहत एक ठोस कार्य योजना तैयार की जाए, जिससे जनजातीय ग्रामीणों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

सक्रिय मत्स्य पालकों का बीमा और महिलाओं को जोड़ने पर जोर

श्री रंजन ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत सक्रिय मत्स्य पालकों को ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस स्कीम के तहत बीमा प्रदान करने की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि इससे मत्स्य पालकों को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। साथ ही उन्होंने महिलाओं को मत्स्य पालन के लिए प्रेरित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बंद खदानों के जलजमाव वाले क्षेत्रों में मत्स्य पालन की संभावनाएं

उपायुक्त ने एक अभिनव पहल करते हुए निर्देश दिया कि माइनिंग क्षेत्र की बंद खदानों, जहां पानी का स्थायी जमाव है, वहां मत्स्य पालन के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाए। इससे उन क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

बेलगड़िया टाउनशिप के निवासियों को भी जोड़ा जाएगा रोजगार से

बैठक में उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि बेलगड़िया टाउनशिप में निवास कर रहे लोगों को भी मत्स्य पालन जैसे आजीविका से जोड़ने के लिए विभाग ठोस प्रयास करे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, एलडीएम अमित कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *