रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। वह जमीनी स्तर से उठकर आई हैं—कैम्पस राजनीति, राज्य संगठन, नगर प्रशासन और अब विधायक तथा मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ दिल्ली के विकास के लिए कार्य करेंगी। उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।”
राजनीतिक सफर में नई ऊंचाई
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने राज्य संगठन और नगर प्रशासन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। विधायक बनने के बाद अब उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिल्ली के विकास पर रहेगा जोर
रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि वह दिल्ली की जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने दिल्ली के विकास और सुशासन को प्राथमिकता देने की बात कही।