पूर्णिमा नीरज सिंह ने 1.50 करोड़ रु की परिसंपत्तियों का किया वितरण
धनबाद/झरिया :-झारखंड भवन एवं संनिर्माण कर्मकार बोर्ड एवं झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के हाथों से लाभुकों के बीच 1.50 करोड़ रु की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.
झरिया स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय श्रम विभाग, धनबाद द्वारा समारोह का आयोजन किया गया.समारोह का विधिवत उद्घाटन झरिया विधायक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि झरिया विधायक को सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया.
विधायक के द्वारा 20 मजदूरों को श्रमिक सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभुको के खाते में 01 करोड़ 41 लाख 64 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में वितरित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आपके सहूलियत के लिए के गत माह झरिया विधानसभा के सभी वार्डों में निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा निशुल्क कैंप का आयोजन कर भवन निर्माण एवं असंगठित कर्मकार मजदूर कार्ड सहित विभिन्न लाभ के लिए निबंधन कराया गया था। जिसमें आज के कार्यक्रम में लगभग 700 मजदूरों को श्रमकार्ड, भवन निर्माण के 1759 मजदूरों को 1 करोड़ 12 लाख 6 हजार की राशि तथा 454 असंगठित मजदूरों के खाते में 29 लाख 58 हजार की राशि, कुल 1 करोड़ 41 लाख 64 हजार की राशि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के महामंत्री मोफिज साहिल,मुन्ना राम,शेखर कुमार, सत्येंद्र कुमार, मनु कुमार, प्रमोद कुमार, मिथिलेश कुमार, इंद्रजीत कुमार, मोहम्मद जीशान, दीपांती गुप्ता के अलावा मजदूर श्रमिक रंजू देवी, उत्तम कुमार, नूपुर दत्ता, समीर कुमार दत्ता, पम्मी राय, स्नेहा कोर, कुमारी प्रगति, कुमारी अपर्णा, रेणु देवी, उर्मिला गुप्ता, सावित्री पासवान, नाजिया मेहरू अधिभक्त, छवि सेन, खुशबू सेन, कविता सेन, मंजू देवी, शबाना खातून, अलका देवी, अनिल कुमार सहित हजारों की संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया।