पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में बढ़ाया भारत का मान सम्मान : चिराग
रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
लातेहार से करेगे अपने पार्टी का चुनावी शंखनाद=……
रांची :- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के मान – सम्मान के स्तर को इस कदर बढ़ा दिया है कि आज ज़ब देश कुछ कहता है तो उसकी बातों को पूरी दुनिया सुनती है.
यह बातें एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कही.
चिराग पासवान का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.चिराग पासवान एयरपोर्ट से सीधे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद के निजी कार्यालय कृष्ण एनक्लेव नॉर्थ ऑफिस पाड़ा पहुँचे जहाँ पार्टी अधिकारियों के साथ आगामी विधान सभा के चुनाव पर चर्चा की.
रांची दौरे के बाद चिराग पासवान जमुई के सांसद सह झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी अरुण भारती एवं सांसद राजेश वर्मा के साथ सड़क मार्ग से लातेहार रवाना हो गये.