चाचा के इशारे पर भतीजे ने चलाई गोली
नालंदा(बिहार): बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहगानी में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में गोलीबारी हो गई। इस घटना में छर्रा लगने से एक युवक बिक्की यादव घायल हो गया।
चाचा के इशारे पर भतीजे ने चलाई गोली
घायल युवक विक्की कुमार के मुताबिक, वह अपनी दुकान बंद कर शाम को घर लौट रहा था, तभी उसके चाचा के कहने पर चचेरे भाई ने उस पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से वह घायल हो गया और स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
तीन से चार राउंड फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी मो. खुर्शीद आलम ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई, जिसमें कुल 3-4 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। दोनों पक्षों ने पुलिस में आवेदन दिया है, और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
घटना के बाद आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।