| | |

दिल्ली चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मयूर शेखर झा ने दी बधाई

Spread the love

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत पर मयूर शेखर झा ने कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है और उन्हें विशेष खुशी है कि पूर्वांचल के मतदाताओं ने एकतरफा समर्थन देकर 27 साल बाद भाजपा को दिल्ली की सत्ता में स्थापित किया है।

पूर्वांचल के मतदाताओं ने दिलाया भाजपा को विजय

मयूर शेखर झा ने कहा, “दिल्ली चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत यह साबित करती है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है। झारखंड और धनबाद से होने के नाते मैं इस जनादेश को लेकर खास तौर पर उत्साहित हूं।”

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत परिश्रम, संकल्प और जनता के भरोसे का परिणाम है।

समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद

मयूर शेखर झा ने भाजपा की इस ऐतिहासिक विजय पर समस्त कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता-जनार्दन को हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के विकास और राष्ट्रहित के संकल्प को और मजबूत करेगी।

भाजपा की इस शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *