पारा शिक्षकों से किए गए वादे को पूरा करे सरकार: जयराम महतो
धनबाद (झारखंड):- झारखंड सरकार द्वारा पारा शिक्षकों को वेतनमान देने के चुनावी वादे को पूरा न किए जाने पर असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर तोपचांची सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद जिला महिला अध्यक्ष डिंपल चौबे, आरती कुमारी और सद्दाम के नेतृत्व में डुमरी विधायक जयराम महतो से मिला।…
