अवैध खनन का काल: चाल धंसने से मजदूर की मौत, घायल लेकर साथी फरार
| | | | |

अवैध खनन का काल: चाल धंसने से मजदूर की मौत, घायल लेकर साथी फरार

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल सीवी एरिया-12 स्थित लुचीडीह जंगल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अवैध रूप से संचालित कुशमुशा कोल खदान में कोयला निकालने के दौरान चाल धंस गई, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।…

झरिया में बड़ा हादसा टला: वर्षों से खड़ी गाड़ी जमीन में धंसी, क्षेत्र में मचा हड़कंप
| | | | | |

झरिया में बड़ा हादसा टला: वर्षों से खड़ी गाड़ी जमीन में धंसी, क्षेत्र में मचा हड़कंप

धनबाद/झरिया: झरिया के इंदिरा चौक के समीप शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब भू-धंसान की वजह से एक पुरानी 407 वाहन अचानक जमीन में समा गई। यह वाहन झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर वर्षों से खड़ी थी। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था…

कौशल विकास और रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता – मुख्य सचिव
| | | |

कौशल विकास और रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता – मुख्य सचिव

धनबाद :झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शनिवार को बेलगड़िया टाउनशिप का भ्रमण किया और वहां की अवस्थापना सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बेलगड़िया के निवासियों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। इस दिशा में कार्य योजना तैयार कर ली गई है, जिसका प्रभाव जल्द…

बाघमारा में ‘कोयला ओलंपिक’ जारी, मौत से रेस और सरकार की आंख मिचौली!
| | | | |

बाघमारा में ‘कोयला ओलंपिक’ जारी, मौत से रेस और सरकार की आंख मिचौली!

बाघमारा अनुमंडल, खासकर तेतुलिया इलाका इन दिनों “कोयला एक्सप्रेस” का टॉप गंतव्य बन चुका है। यहां हर दिन मौत के मुहाने से अवैध कोयला ऐसे निकाला जा रहा है जैसे किसान धान की रोपनी कर रहे हों — बस फर्क इतना है कि यहां फसल कोयला है, और खेत… मौत का कुआं। बताया जा रहा…

“काम में लापरवाही नहीं चलेगी” – बेंगाबाद में विधायक कल्पना मुर्मू ने दिए सख्त निर्देश
| | | | | | |

“काम में लापरवाही नहीं चलेगी” – बेंगाबाद में विधायक कल्पना मुर्मू ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह/बेंगाबाद, 17 जुलाई 2025: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की झामुमो विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज बेंगाबाद प्रखंड का दौरा कर क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवनों से लेकर महिला सशक्तिकरण की जमीनी पहलों तक की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित…

श्रावणी मेला में अब तक ₹50 लाख से अधिक की मंदिर आय, शीघ्रदर्शनम् से ₹38.89 लाख की प्राप्ति
| | | | | |

श्रावणी मेला में अब तक ₹50 लाख से अधिक की मंदिर आय, शीघ्रदर्शनम् से ₹38.89 लाख की प्राप्ति

देवघर, 17 जुलाई 2025: राजकीय श्रावणी मेला 2025 की पहली साप्ताहिक प्रेसवार्ता आज आर. एल. सर्राफ स्थित अस्थाई मीडिया सेंटर में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुग ने संयुक्त रूप से की। प्रेसवार्ता में मेला संचालन से जुड़ी सभी प्रमुख व्यवस्थाओं, आंकड़ों और व्यवस्थाओं…

54 घंटे की कठिन यात्रा, 54 फीट का प्रतीक कांवड़: आस्था की मिसाल बना पटना का जत्था
| | | | | | |

54 घंटे की कठिन यात्रा, 54 फीट का प्रतीक कांवड़: आस्था की मिसाल बना पटना का जत्था

पटना सिटी/देवघर, 17 जुलाई 2025: श्रावणी मेला के पावन अवसर पर इस बार पटना सिटी से 500 से अधिक श्रद्धालु भव्य और विशेष 54 फीट लंबे कांवड़ को लेकर झूमते-गाते अजगैबीनाथ धाम से बाबा बैधनाथ धाम की ओर रवाना हो गए हैं। इस विशाल और आकर्षक कांवड़ को विशाल शिवधारी संघ, पटना द्वारा तैयार किया…

धनबाद में बोले सूर्य सिंह बेसरा – झारखंड में सत्ता परिवर्तन तो हुआ, व्यवस्था परिवर्तन नहीं; हुल क्रांति पार्ट-2 की शुरुआत
| | | | | | |

धनबाद में बोले सूर्य सिंह बेसरा – झारखंड में सत्ता परिवर्तन तो हुआ, व्यवस्था परिवर्तन नहीं; हुल क्रांति पार्ट-2 की शुरुआत

धनबाद, 17 जुलाई 2025: झारखंड पीपुल्स पार्टी (JPP) के केंद्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ आदिवासी नेता सूर्य सिंह बेसरा ने आज धनबाद परिसदन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड की 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 12 मुख्यमंत्री, छह विधानसभा चुनाव और तीन बार…

चिराग पासवान से मिले झारखंड एलजेपी (रामविलास) अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, संगठन विस्तार और आगामी चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा
| | | | | | |

चिराग पासवान से मिले झारखंड एलजेपी (रामविलास) अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, संगठन विस्तार और आगामी चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा

RAJESH KUMAR/RANCHI रांची/दिल्ली, 17 जुलाई 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की। यह बैठक आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और झारखंड में पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के बाद…

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का प्रमाण पत्र रद्द
| | | | |

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का प्रमाण पत्र रद्द

KANHAIYA KUMAR /DHANBAD धनबाद – झारखंड पुलिस विभाग में पदस्थापित एक अधिकारी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद जाति छानबीन समिति ने उसे रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई बोकारो निवासी प्रदीप कुमार रे की शिकायत के आधार पर हुई,…