| | | | | |

AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची रेफर

Spread the love

सिल्ली, 17 जूनःAJSU प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार, उन्हें आनन-फानन में सिल्ली के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है।

जैसे ही सुदेश महतो को मां की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, वे अपनी पत्नी के साथ तत्काल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चिंता का माहौल देखा गया।

फिलहाल उनकी मां की हालत को लेकर डॉक्टरों की टीम निगरानी में है और उन्हें रांची ले जाने की प्रक्रिया जारी है। AJSU कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *