| | | | |

आज मुख्यमंत्री धनबाद को देंगे 178 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात

Spread the love

धनबाद:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धनबाद को 178 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे. बलियापुर हवाई पट्टी पर आयोजित झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 129 करोड़ 30 लाख 29 हजार 63 रुपए की 133 योजनाओं का शिलान्यास एवं 48 करोड़ 81 लाख 90 हजार 836 रुपए की 84 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

 

इन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे सीएम

 

मुख्यमंत्री धनबाद नगर निगम की 44 करोड़ से अधिक की 83, ग्रामीण कार्य विभाग की 52.73 करोड़ की 20, पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक प्रमंडल) की 3.85 करोड़ की 10, झारखंड शिक्षा परियोजना की 9.93 करोड़ की 8, कल्याण विभाग की 1.29 करोड़ की 7, भवन प्रमंडल की 91 लाख की 3, पथ निर्माण विभाग की 5.50 करोड़ की एक एवं जे.एस.बी.सी.सी.एल. पी.आई.यू. की 11 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास करेंगे।

 

इन योजनाओं का होगा उद्घाटन

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धनबाद नगर निगम की 46.27 करोड़ की 76, भवन प्रमंडल की 2.09 करोड़ की 7 तथा पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक) प्रमंडल की 44.93 लाख की एक योजना का उद्घाटन करेंगे।

 

  • समारोह में मुख्यमंत्री लाभुकों के बीच जॉब ऑफर लेटर का वितरण भी करेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *