| |

सियार हुआ आदमखोर, एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर किया हमला ।

Spread the love

कन्हैया कुमार /धनबाद

धनबाद — धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीडीह में रहने वाले आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण पुरूष, महिला व किशोरी पर आचनक एक सियार हमला कर दिया।एक के बाद एक ग्रामीण को सियार काट लिया।तेज दांतों नाखून से काट गम्भीर रूप से घायल कर दिया है।घटना से गाँव मे अफरा तफरी,भय का माहौल बन गया है।सियार ग्रामीणों को काटने के बाद जंगल की तरफ भाग निकला है।

 

घायल ग्रामीणों में रामु महतो,घनश्याम महतो,विक्की मुर्मू,मनोज महतो 15 वर्षीय उजाला कुमारी सहित अन्य है।सभी घायल के परिजन घायलों को लेकर SNMMCH अस्पताल लेकर इलाज कराने पहुँचे।

इमरजेंसी वार्ड में सभी का इलाज किया गया।वही दो की स्थिति गम्भीर है।

 

घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस और वन विभाग को दिया गया।सूचना पाकर वन विभाग कर्मी गाँव पहुँचे।

झारखंड धनबाद में यह पहली घटना है जब कोई सियार आचनक आगमखोर होकर ग्रामीणों पर हमला किया है।घटना से ग्रामीण डरे हुए है।

बताया जाता है कि सियार हमले में घायल ग्रामीण अपने गाँव मे बैठे थे या टहल रहे थे।इसी दौरान यह घटना हुई।

 

 

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश राज्य में भी भेड़िया आदमखोर होकर लोगो पर हमला कर रहा है।उत्तर प्रदेश सरकार इसे लेकर आदमखोर भेड़िया को मारने का आदेश दे चुकी है।

 

आधा दर्जन लोगों को घायल करने वाले सियार को अगर वह विभाग समय रहते नही पकड़ी तो एक बड़ी अनहोनी होने की सम्भावना है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *