| | | | | |

राजीव गांधी के विचारों और आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

Spread the love

संजय चौरसिया /धनबाद
धनबाद। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर धनबाद में एनएसयूआई के सदस्यों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास, युवाओं की भागीदारी और आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने देश में तकनीक और संचार के विस्तार के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष जोर दिया था।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करना केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन और सामाजिक कार्यों में उतारना भी जरूरी है।

एनएसयूआई सदस्यों ने राजीव गांधी के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए समाज एवं देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की बात कही।

कार्यक्रम में धनबाद जिला एनएसयूआई अध्यक्ष साहिल अली, कतरास कॉलेज अध्यक्ष शहबाज खान, उपाध्यक्ष शिवा दास, मीडिया प्रभारी प्रवीण दास सहित अलीख, अहमद, तौफीक, हिमांशु, राहुल एवं गौरव मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *