धनबाद टोयोटा में स्किल कॉन्टेस्ट 2026 का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
POOJA RAI/DHANBAD
धनबाद: धनबाद टोयोटा द्वारा रविवार को स्किल कॉन्टेस्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आरएसबीआई ग्रुप के धनबाद एवं दुर्गापुर की विभिन्न लोकेशन से आए कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और अपनी तकनीकी दक्षता, कार्यकुशलता तथा ग्राहक सेवा से जुड़े कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को संस्थान के निदेशक यश आदित्य ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कर्मचारियों के कौशल विकास, टीम भावना को मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को आगामी टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित विजेता आगामी टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट में आरएसबीआई ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में रनर-अप प्रतिभागियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार हैं:
सर्विस एडवाइजर (बॉडी एंड पेंट) – गोपी गौरई
सर्विस एडवाइजर (जनरल सर्विस) – राहुल कुमार मंडल
बॉडी टेक्नीशियन – मो. आफताब आलम
पेंट टेक्नीशियन – मो. आरिफ अंसारी
यू-ट्रस्ट प्रोक्योरमेंट ऑफिसर – संपद नारायण तपदार
गेस्ट रिलेशन – निशु कुमारी वर्मन
जीएम सेल्स – रमेश पोद्दार
पार्ट्स एग्जीक्यूटिव – अमन अहमद
जनरल टेक्नीशियन – हुसैन अंसारी
टीएल सेल्स – शैलेन्द्र तिवारी
कार्यक्रम में ग्रुप सेल्स जीएम सुनील सिंह, सर्विस जीएम सुभ्रतिम देवनाथ, अजय सिंह, चिरंजीव मुखर्जी सहित संस्थान के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई तथा भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
