| | | | | |

ऑटो सेक्टर में हलचल: धनबाद में पेश हुई नई Renault Duster SUV

Spread the love

धनबाद: एनएच-2 पंडुकी स्थित Absolute Auto Private Limited के Renault शोरूम में नई Renault Duster का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक Shatrughan Mahato समेत अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने नई डस्टर के लॉन्च पर शोरूम प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आधुनिक और दमदार वाहनों की उपलब्धता से धनबाद के उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प मिलेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एसयूवी क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगी।

शोरूम के डायरेक्टर अनिमेष सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नई रेनो डस्टर का टर्बो पेट्रोल वेरिएंट ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि वाहन की डिलीवरी धनबाद सहित पूरे देश में शुरू कर दी गई है और ग्राहकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कंपनी अधिकारियों के अनुसार, नई डस्टर एडवांस्ड मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो इसे पहले से अधिक मजबूत और फ्यूचर-रेडी बनाता है। इसके डिजाइन में मजबूती और आधुनिकता का संतुलन देखने को मिलता है, जो इसे एसयूवी सेगमेंट में अलग पहचान देता है।

वाहन की प्रमुख विशेषताओं की बात करें तो इसमें सेगमेंट में बेहतर अप्रोच और डिपार्चर एंगल के साथ हाई ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिससे इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमता काफी बढ़ जाती है। वहीं, रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी यह बेहद सुविधाजनक और आरामदायक है।

कार्यक्रम में मौजूद Arvindo De (सीएफओ, रेनो इंडिया) और Abhas Kumar Sinha (जीएम सेल्स) ने बताया कि नई रेनो डस्टर दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत बॉडी के साथ भारतीय ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरती है। यह न केवल ड्राइविंग को आसान बनाती है, बल्कि हर तरह के रास्तों पर बेहतरीन अनुभव भी प्रदान करती है।

इस मौके पर सुनील सांवरिया, अनिल सांवरिया, महेंद्र सेठ, हर्षित जिंदल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *