| | | | | | |

चिराग पासवान से मिले झारखंड एलजेपी (रामविलास) अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, संगठन विस्तार और आगामी चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा

Spread the love

RAJESH KUMAR/RANCHI

रांची/दिल्ली, 17 जुलाई 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की। यह बैठक आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और झारखंड में पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने बताया कि चिराग पासवान से उन्हें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को और अधिक तेज़ी से चलाने तथा अनुशासनहीन कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष से विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और मज़बूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ काम करना होगा।”

इसके अलावा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि बिहार चुनाव में झारखंड के मजबूत कार्यकर्ता क्षेत्रीय जिम्मेदारी निभाएंगे और चुनावी रणनीति को सफल बनाने में मदद करेंगे।

बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी झारखंड में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाएगी, जिला और मंडल स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगी और सभी विंग्स को सक्रिय भूमिका में लाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुलाकात से झारखंड में एलजेपी (रामविलास) के संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिल सकती है और बिहार चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *