| | | | | |

संविधान बचाओ संकल्प को लेकर झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक, अहमदाबाद अधिवेशन के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Spread the love

RANCHI NEWS

रांची: गुजरात के अहमदाबाद में हाल ही में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में पारित “संकल्प, समर्पण और संघर्ष” के प्रस्तावों एवं “संविधान बचाओ” रैली के निर्णय को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रेस क्लब, रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। इस अहम बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी बेला प्रसाद, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्य ठाकुर सहित पार्टी के सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, कार्यकारिणी सदस्य, विधायक और जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अहमदाबाद अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को राज्य स्तर पर लागू करने की रणनीति तैयार करना था। खासकर, “संविधान बचाओ” अभियान को लेकर राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाने, आम जनता तक कांग्रेस के विचार और संकल्प पहुंचाने की योजना पर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि, “देश में संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। यह संकल्प महज एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने की जिम्मेदारी है।”

प्रभारी के. राजू ने कहा कि झारखंड कांग्रेस को इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। हर जिले, हर ब्लॉक स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता को जोड़ा जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में झारखंड में एक भव्य “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तिथि और स्थान की घोषणा जल्द की जाएगी।

इस बैठक से यह साफ संकेत मिला कि झारखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करते हुए जमीनी स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अब पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *