साइबर अपराध से बचाव को लेकर डीएवी कोयला नगर के 350 विद्यार्थियों को किया जागरूक
संजय चौरसिया /धनबाद धनबाद। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीएवी कोयला नगर, धनबाद में साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध विषय पर जागरूकता सह काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीएसपी मुख्यालय, धनबाद की ओर से किया गया।…
